हैदराबाद के दसवीं कक्षा के छात्र शुभम मंडल ने बनाया ऐसा ElectroShoe जो लड़कियों को दुष्कर्म जैसी हिंसा से बचाएगा

हैदराबाद के दसवीं कक्षा के छात्र शुभम मंडल ने बनाया ऐसा ElectroShoe जो लड़कियों को दुष्कर्म जैसी हिंसा से बचाएगा

ElectroShoe: महिलाओं के साथ होनी वाले दुष्कर्म आज भी हमारे देश की एक सबसे बड़ी समस्या है हर साल लाखों लड़कियां दुष्कर्म का शिकार होती है लेकिन अगर मैं आपसे कहूं की सिर्फ एक चप्पल पहनने मात्र से लड़कियां दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध से बच सकती है तो शायद आप भी आम लोगों की तरह सोंचेगे की ये क्या बकवास है भला एक चप्पल पहनने से क्या ही हो जायेगा लेकीन ये बात सच है दरअसल हैदराबाद के 17 वर्षीय शुभम मंडल ने एक ऐसे ElectroShoe का अविष्कार किया है जिसे पहनने के बाद लड़कियों के साथ दुष्कर्म की संभावना कम जायेगी।

क्या है ElectroShoe

हैदराबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले एक 17 वर्षीय छात्र शुभम मंडल ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट के लिए फिजिक्स और थोड़ी कोडिंग की मदद से महिलाओं के लिए एक ऐसा ElectroShoe डिजाइन किया है जिसको अगर कोई लड़की पहनती है तब उसके साथ छेड़खानी करने वाले युवक को ऑटोमैटिक करंट लग जायेगा इस ElectroShoe के कारनामे देखकर सभी लोग हैरान है।

इसे भी पढ़ें: Rajat Dalal ने बाइकसवार को मारी टक्कर, विडियो हुआ वायरल

कैसे काम करता है ये ElectroShoe

अगर बात करें कि आखिर ये ElectroShoe कैसे काम करता है तो इसके बारे में जानकारी देते हुए शुभम ने बताया कि ये ElectroShoe फिजिक्स के एक बेसिक प्रिंसिपल पर काम करता है, इस ElectroShoe में एक यूनिक मेथड से तैयार हुआ एक सर्किट बोर्ड लगा है जो की चलने से चार्ज होता है और इसे “piezoelectric effect” कहा जाता है।

आगे बताते हुए शुभम ने बताया कि अगर कोई लड़की इस ElectroShoe से किसी मार दे तो उसे 0.1amp का करंट लगेगा और इसके करंट रिलीज होते ही एक Alert एसएमएस उस लड़की के परिवार वालों के पास पहुंच जाएगा।

क्यों बनाया ElectroShoe

जब मीडिया ने शुभम मंडल से सवाल किया कि आखिर आपने ये ElectroShoe क्यों बनाया है तो इसका जवाब देते हुए शुभम ने कहा कि मैंने 2012 में हुए दिल्ली में निर्भया गैंगरेप के बाद से ही मेरे दिमाग में इस डिवाइस को बनाने का ख्याल आया था और मैने इस प्रोजेक्ट पर काफी लंबे समय से काम किया ताकि किसी लड़की के साथ ऐसी घटना दुबारा न हो।

मार्केट से आप खरीद सकते हैं

अगर कोई महिला इस ElectroShoe को खरीदना चाहती है तो उसे किसी भी दुकान से जाकर खरीद सकेगी और मेरी टीम इसी प्रयास में है कि हम जल्द से जल्द इस ElectroShoe को भारत के हर दुकान में उपलब्ध करा पाएं इसके अलावा अभी आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हो।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
हर्षित मिश्रा इस वेबसाइट के टेक्निकल चीफ एडिटर और राइटर हैं, इन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और वेबसाइट डेवलपमेंट और कंटेन्ट मार्केटिंग में 6+ वर्षों का अनुभव है।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version