LPG Price Cut : नया साल शुरू हो गया है और साल 2025 के पहले ही दिन राहत भरी खबर सामने आई है दरअसल 1 जनवरी 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक ₹14 से ₹16 तक कम हो गए हैं चलिए आपको बताते हैं कि आपके यहां कितने पैसे में एलपीजी गैस सिलेंडर है।
दिल्ली में ₹14.50 सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर
आपको बता दें कि 1 जनवरी 2025 यानी इस साल के पहले दिन 19 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं आईओसीएल की वेबसाइट पर अपडेट किए गए दाम के अनुसार राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब ₹1804 का हो गया है जो कि बीते 1 दिसंबर को ₹1850 का था यानी एक सिलेंडर की कीमत ₹14.50 घटा दी गई है राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के बाकी महानगरों में भी इसके दामों में बदलाव हुआ है।
कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर की कीमत
कोलकाता में 1 जनवरी 2025 से 19 किग्रा वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम अब ₹1927 से घटकर ₹1911 हो गया है यानी यहां एक सिलेंडर का दाम ₹16 कम हो गया है इसके साथ-साथ मुंबई में भी सिलेंडर का दाम कम किया गया है मुंबई में इसका दाम ₹15 कम कर दिया गया है दिसंबर में ₹1771 में मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होकर ₹1756 का हो गया है, चेन्नई में ₹1980.50 वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1 जनवरी 2025 से ₹1966 का मिलेगा
बीते दिसंबर में महंगा हुआ था एलपीजी सिलेंडर
आपको बता दें कि इससे पहले बीते महीने दिसंबर की पहली तारीख को महंगाई का तगड़ा झटका लगा था और 19 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई थी, 1 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर ₹1818.50 का हो गया है जो कि नवंबर में ₹1802 का था, कोलकाता में यह ₹1911.50 से ₹1927 का और मुंबई में ₹1754.50 से ₹1771 और चेन्नई में ₹1964.50 से ₹1980.00 का हो गया था
LPG Price Cut: घरेलू सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, 1 अगस्त 2024 में आखिरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट बदले थे दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर ₹803 चेन्नई में ₹88.5 मुंबई में ₹802.50 और कोलकाता में ₹829 में मिल रहा है।
Read Us
- महिला कल्याण विभाग सुपरवाइजर पदों पर भर्ती ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू बिना परीक्षा चयन वेतन ₹20000
- सिर्फ इनको मिलेगा पैसा, पीएम विश्वकर्मा योजना की नई लिस्ट जारी
- Widow Pension Scheme: नए साल पर विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात, पेंशन में भारी वृद्धि, खाते में आएगी इतनी राशि
- Kisan Card Registration 2025: क्रेडिट कार्ड के नए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे पाएं किसान क्रेडिट कार्ड के बड़े फायदे