Pm Letest news Pm Letest news
  • होम
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
Hot News
पंचायत के अलावा TVF की ये 7 सीरीज भी हैं बेहद खास, इनकी कहानी दिल छू लेगी
Netflix की इन हॉरर वेब सीरीज को देख छूट जाएंगे पसीने, कमरे की लाइट जलाने में भी लगेगा डर
ओटीटी पर इन 5 क्राइम वेब सीरीज को देखकर डर से बंद हो जाएगी बोलती
OTT पर तांडव मचाने वाली 5 वेब सीरीज, इनके आगे मिर्जापुर भी फेल
ओटीटी पर जरूर देखें ये शानदार साइको थ्रिलर फिल्में, सीन और कहानी देख अटक जाएंगी सांसे
Font ResizerAa
PMLetestNews.inPMLetestNews.in
  • होम
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
Search
  • होम
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
खेल

ICC Women’s T20 World Cup 2024 का Schedule घोषित, जानिए भारत-पाकिस्तान के बीच कब खेला जाएगा मैच

Shalini Mishra
Last updated: 18/09/2024 1:07 pm
Shalini Mishra
Share
T20 World Cup
SHARE

ICC Women’s T20 World Cup 2024: ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने महिला T20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह विश्व कप पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां की खराब परिस्थितियों के कारण विश्व कप को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में ट्रांसफर कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से शुरू होगा।

Contents
ICC Women’s T20 World Cup 2024: 4 अक्टूबर को पहला मैचICC Women’s T20 World Cup 2024: कुल 10 टीमें ले रही हिस्सापुरुष और महिला टीम के लिए विनर प्राइस एक समानटी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी पुरस्कार समान

ICC Women’s T20 World Cup 2024: 4 अक्टूबर को पहला मैच

The stage is set 🔥

The updated fixture list for the ICC Women’s T20 World Cup 2024 is here 🗒

➡ https://t.co/YmkAjfi4Xe pic.twitter.com/UYnvIRtahZ

— ICC (@ICC) September 17, 2024

भारतीय महिला टीम का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार कुल 23 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।

यह भी पढ़ें: SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका का लक्ष्य है न्यूजीलैंड को हराना

ICC Women’s T20 World Cup 2024: कुल 10 टीमें ले रही हिस्सा

इस वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup 2024) में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसे 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

दोनों ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 20 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा।

पुरुष और महिला टीम के लिए विनर प्राइस एक समान

⚡️ICC in a landmark move has announced that the Women's T20 World Cup 2024 winners will receive equal prize money as offered to the men's winners earlier this year pic.twitter.com/Kw0caJoY0Y

— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 17, 2024

ICC ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। आईसीसी ने अब टी20 विश्व कप में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए समान पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब महिला क्रिकेटरों को भी उतनी ही रकम दी जाएगी जितनी आईसीसी के सभी आयोजनों में पुरुषों को दी जाती थी. इसकी शुरुआत यूएई में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से होगी. महिला टी20 विश्व कप 2024 पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान विनर प्राइस दी जाएगी।

ICC ने यह निर्णय जुलाई 2023 में अपने वार्षिक सम्मेलन में लिया। आईसीसी की घोषणा के बाद यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) की विजेता टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। भारतीय रुपए में यह रकम करीब 20 करोड़ रुपए है। अब विश्व कप की कुल पुरस्कार राशि 79,58,080 अमेरिकी डॉलर होगी, जो पिछले साल की कुल प्राइज मनी 24 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर से 225 प्रतिशत अधिक है। इस साल की शुरुआत में पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारत को 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर (20.5 मिलियन) की प्राइज मनी से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli Viral Shot: कोहली ने लगाया ऐसा छक्का कि स्टेडियम की दीवार पर हुआ छेद वायरल हो रहा वीडियो

टी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी पुरस्कार समान

ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘क्रिकेट के इतिहास में यह महत्वपूर्ण समय है और खुशी है कि आईसीसी इवेंट्स में कंट्रीब्यूशन करनेवाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। 2017 के बाद से हमने समान पुरस्कार राशि की पेशकश के स्पष्ट उद्देश्य के साथ हर साल महिलाओं की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार राशि बढ़ा दी है, अब से आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) जीतने की पुरस्कार राशि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने के समान होगी। टी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी प्राइज मनी समान होगी।’

इससे पहले महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ये वर्ल्ड कप जीता था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को विश्व कप जीतने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे, जो भारतीय रुपये में लगभग 8 करोड़ रुपये होते हैं। लेकिन अब इसमें 134 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब महिला टी20 विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) की उपविजेता टीम को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर राशि दी जाएगी।

TAGGED:2024 ICC Women's T20 World Cup QualifierICC Women's T20 World Cup 2024 logoIcc women's t20 world cup 2024 scheduleICC Women's T20 World Cup 2024 teamsIcc women's t20 world cup 2024 ticketsIcc women's t20 world cup 2024 venueICC Women's T20 World Cup 2024: India teamWomen's T20 World Cup 2024 schedule India
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
By Shalini Mishra
नमस्कार मेरा नाम शालिनी मिश्रा है, मैं एक कंटेंट राइटर है मुझे ऑटोमोबाइल और सरकारी योजनाओं पर आर्टिकल लिखने का 6 सालो का एक्सपीरियंस है और अभी मैं Pm Letest News के लिए आर्टिकल लिखती हूं।
Previous Article SL vs NZ 1st Test SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका का लक्ष्य है न्यूजीलैंड को हराना
Next Article Stree Stree 2 box office collection: Stree 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, Indian Box Office पर बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pm Letest news Pm Letest news

हिंदी ख़बर पढ़े घर बैठे ताज़ा जानकारी बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, एजुकेशन, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और टॉप न्यूज़ तुरंत प्राप्त करे पीएम लेटेस्ट न्यूज़ से.

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow

Popular Posts

6GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ Oneplus Nord 3 5G स्मार्टफोन, जाने कीमत

OnePlus Nord 3 5G: अगर बात करें इंडिया के सबसे बेहतरीन फोन निर्माता कंपनी के…

By Swati Purohit

Samsung को धूल चटाने लॉन्च हुआ 250MP कैमरे के साथ Oppo का नया स्मार्टफोन, जानें कीमत

Oppo Reno 12 5G Price: देश सबसे बड़ी फोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपना नया…

By Swati Purohit

क्या है Data Center, जिसमें Google, Meta, Microsoft और Apple जैसी कंपनियाँ कर रही अरबों डॉलर का निवेश 

Data Center: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी टॉप टेक्नोलॉजी कंपनी डेटा सेंटरों पर अरबों डॉलर…

By Swati Purohit

You Might Also Like

खेल

अर्शदीप सिंह बने IPL 2025 के सबसे मंहगे बॉलर, पंजाब ने 18 करोड़ में खरीदा

By Harshit Mishra
15th November Cricket History
खेल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज खास दिन! Sachin Tendulkar और Virat Kohli से लेकर Don Bradman को भी किया जाएगा याद 

By Swati Purohit
Yuzvendra Chahal Divorce
खेल

इस दिन होगा युजवेंद्र चहल और धनश्री का तलाक

By Harshit Mishra
Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने बढ़ाई रियान और अय्यर की टेंशन
खेल

Duleep Trophy 2024: ऋषभ पंत की तूफानी पारी ने बढ़ाई रियान और अय्यर की टेंशन

By Harshit Mishra
Pm Letest news Pm Letest news
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

About US

Pm Letest News: हिंदी ख़बर पढ़े घर बैठे ताज़ा जानकारी बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, एजुकेशन, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और टॉप न्यूज़ तुरंत प्राप्त करे पीएम लेटेस्ट न्यूज़ से.

Top Categories
  • होम
  • फाइनेंस
  • मनोरंजन
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
Usefull Links
  • Blog
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Terms and Conditions

© Pm Letest News Network. Btxrf Design Company. All Rights Reserved.

Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account