Maiya Samman Yojana 2025: झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है जो झारखंड राज्य के रहने वाले सभी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की आर्थिक मदद करने के लिए शुरू की गई है इस योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने सहायता राशि झारखंड सरकार द्वारा दी जाती है, हाल में इस योजना की नई किस्त 6 जनवरी 2025 को जारी की गई है जिसमें सभी महिलाओं को ₹2500 की सहायता राशि दी गई है आईए जानते हैं की मईया सम्मान योजना का स्टेटस चेक करने का तरीका।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगस्त 2024 में की थी मईया सम्मान योजना को शुरू करने का उद्देश्य झारखंड राज्य की सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है जब यह योजना शुरू की गई थी तब इस योजना के अंतर्गत सभी महिलाओं को मात्र ₹1000 प्रति महीने की सहायता राशि दी जाती थी जिसे अब बढ़ाकर ₹2500 कर दिया गया है।
मईया सम्मान योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?

- लाभार्थी महिला झारखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए
- लाभार्थी महिला की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष होनी चाहिए
- महिला के परिवार की आय सालाना ₹300000 से कम होनी चाहिए
- इस योजना का लाभ लेने वाली सभी महिलाओं के पास खुद का राशन कार्ड होना चाहिए
- महिला के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी या आय करदाता नहीं होना चाहिए
Maiya Samman Yojana के तहत नई किस्त की जानकारी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा मईया सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक छह किस्त सफलतापूर्वक लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है शुरुआत की पांच किस्तों में लाभार्थी महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना दिया जाता था किंतु छठवीं किस्त को बढ़ाकर ₹2500 प्रति महीना कर दिया गया है और मईया सम्मान योजना की नई किस्त 6 जनवरी 2024 को सभी लाभार्थी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
Maiya Samman Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें?
Maiya Samman Yojana का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया
प्रक्रिया | तरीका |
वेबसाइट पर जाएं | योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। |
स्टेटस चेक ऑप्शन चुनें | होम पेज पर दिए गए स्टेटस चेक ऑप्शन पर क्लिक करें। |
रजिस्ट्रेशन नंबर डालें | अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और ओटीपी जनरेट करें। |
ओटीपी वेरीफाई करें | रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरीफाई करें। |
डैशबोर्ड देखें | योजना का डैशबोर्ड ओपन होगा, जहां आप अपनी जानकारी देख सकते हैं। |
Maiya Samman Yojana हेतु आवेदन पत्र
Read us