ICC Women’s T20 World Cup 2024: ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) ने महिला T20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह विश्व कप पहले बांग्लादेश में होना था, लेकिन वहां की खराब परिस्थितियों के कारण विश्व कप को यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) में ट्रांसफर कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप 3 अक्टूबर से शुरू होगा।
ICC Women’s T20 World Cup 2024: 4 अक्टूबर को पहला मैच
भारतीय महिला टीम का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इस बार कुल 23 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार सेमीफाइनल और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है।
यह भी पढ़ें: SL vs NZ 1st Test: श्रीलंका का लक्ष्य है न्यूजीलैंड को हराना
ICC Women’s T20 World Cup 2024: कुल 10 टीमें ले रही हिस्सा
इस वर्ल्ड कप (ICC Women’s T20 World Cup 2024) में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसे 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।
दोनों ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। 20 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा।
पुरुष और महिला टीम के लिए विनर प्राइस एक समान
ICC ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। आईसीसी ने अब टी20 विश्व कप में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए समान पुरस्कार राशि की घोषणा की है। इस फैसले के बाद अब महिला क्रिकेटरों को भी उतनी ही रकम दी जाएगी जितनी आईसीसी के सभी आयोजनों में पुरुषों को दी जाती थी. इसकी शुरुआत यूएई में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 से होगी. महिला टी20 विश्व कप 2024 पहला टूर्नामेंट होगा जिसमें महिलाओं को पुरुषों के समान विनर प्राइस दी जाएगी।

ICC ने यह निर्णय जुलाई 2023 में अपने वार्षिक सम्मेलन में लिया। आईसीसी की घोषणा के बाद यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) की विजेता टीम को 2.34 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे। भारतीय रुपए में यह रकम करीब 20 करोड़ रुपए है। अब विश्व कप की कुल पुरस्कार राशि 79,58,080 अमेरिकी डॉलर होगी, जो पिछले साल की कुल प्राइज मनी 24 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर से 225 प्रतिशत अधिक है। इस साल की शुरुआत में पुरुष टी20 विश्व कप जीतने के लिए भारत को 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर (20.5 मिलियन) की प्राइज मनी से सम्मानित किया गया था।
यह भी पढ़ें: Virat Kohli Viral Shot: कोहली ने लगाया ऐसा छक्का कि स्टेडियम की दीवार पर हुआ छेद वायरल हो रहा वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी पुरस्कार समान
ICC चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, ‘क्रिकेट के इतिहास में यह महत्वपूर्ण समय है और खुशी है कि आईसीसी इवेंट्स में कंट्रीब्यूशन करनेवाले पुरुष और महिला क्रिकेटरों को समान रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। 2017 के बाद से हमने समान पुरस्कार राशि की पेशकश के स्पष्ट उद्देश्य के साथ हर साल महिलाओं की प्रतियोगिताओं में पुरस्कार राशि बढ़ा दी है, अब से आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) जीतने की पुरस्कार राशि आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप जीतने के समान होगी। टी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी प्राइज मनी समान होगी।’
इससे पहले महिला टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ये वर्ल्ड कप जीता था। उस समय ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को विश्व कप जीतने पर 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिले थे, जो भारतीय रुपये में लगभग 8 करोड़ रुपये होते हैं। लेकिन अब इसमें 134 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब महिला टी20 विश्व कप(ICC Women’s T20 World Cup) की उपविजेता टीम को 1.17 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर राशि दी जाएगी।