चित्रा त्रिपाठी ने दिया आज तक से इस्तीफा: पत्रकारिता की दुनिया में चित्रा त्रिपाठी एक जाना पहचाना फेमस चेहरा है, चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर के साथ एक बड़ा दांव खेला है, दरअसल चित्रा त्रिपाठी आज तक न्यूज चैनल पर बतौर सीनियर एडिटर काम किया करती थी, इन्होंने आज तक के लिए काफी लंबे समय से काम किया और अब उन्होंने आज तक के इस पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है और ABP News को दोबारा ज्वाइन किया है।
इससे पहले भी Chitra Tripathi ने 2022 में आज तक से इस्तीफा देकर एबीपी न्यूज को ज्वाइन किया था। चित्रा देश की सम्मानित सीनियर पत्रकारों की श्रेणी में आती है, हालकीं ये खबर लिखे जाने तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है,
कौन है चित्रा त्रिपाठी
Chitra Tripathi देश की सीनियर पत्रकार और टीवी एंकर है, चित्रा का जन्म 11 मई 1986 को गोरखपुर उत्तर प्रदेश में हुआ था, इन्होने दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और 2005 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर को शुरू किया

इन्होंने दूरदर्शन गोरखपुर से अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुवात की इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इन्होंने देश के बड़े न्यूज चैनलों में काम भी किया, इन्होंने Sahara India, India News, News 24, ETV Network, ABP News, Aaj Tak जैसे बड़े न्यूज संस्थानों के साथ काम किया है।
इसे भी पढ़ें – Ankit Bayanpuriya Net worth: अंकित बैयानपुरिया कभी Zomato में काम करते थे, आज करोड़ों रूपए Instagram से कमाते हैं
इन फेमस शो की वजह से जानी जाती है चित्रा त्रिपाठी
चित्रा त्रिपाठी देश की एक ऐसी पत्रकार है जिन्होंने पत्रकारिता को जमीन से जुड़ कर किया है, साल 2015 में इन्हे रामनाथ गोएंका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया क्योंकि इन्होंने कश्मीर पर आए तूफान की रिर्पोटिंग वहां जाकर की थी, साल 2016 में चित्रा ने ABP News ज्वॉइन किया, एबीपी न्यूज के लिए इन्होंने बहुत सारे न्यूज शो किए है जिनमें Chitra Tripathi का सबसे प्रसिद्ध शो है, Kaun Banega Rastrapati, 2019 Kaun Jeetega, Modi ke 4 Saal जैसे सुपरहिट शो दिया है।
एबीपी न्यूज में इस्तीफा देकर Chitra Tripathi आज तक में बनी सीनियर एडिटर
साल 2019 में चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज से इस्तीफा दे दिया और आज तक न्यूज चैनल में बतौर सीनियर एडिटर ज्वाइन किया, आज तक पर इन्होंने सबसे पहले 2019 India–Pakistan border skirmishes न्यूज को कवर किया था, पिछले 6 सालो से चित्रा त्रिपाठी ने आज तक के साथ मिलकर कई सुपरहिट शो किए जिसमें चित्रा त्रिपाठी के ये शो फेमस है, Chitra Tripathi आज तक’ पर शाम पांच बजे का डिबेट शो ‘दंगल’ शो में नजर आई इससे पहले इस शो को रोहित सरदाना किया करते थे लेकिन उनकी मौत के बाद चित्रा ने इस शो को शुरू किया और इसके अलावा शाम सात बजे न्यूज बुलेटिन ‘शंखनाद’ में नजर आती थीं।
क्या चित्रा त्रिपाठी ने आज तक से इस्तीफा दे दिया
अब जब से ये न्यूज ट्रेंड हुई कि चित्रा त्रिपाठी ने आज तक से इस्तीफा देकर एक बार फिर से एबीपी न्यूज में चली गई है तब से लोगों के मन में सिर्फ यही सवाल है कि क्या चित्रा त्रिपाठी ने आज तक से इस्तीफा दे दिया, दरअसल सूत्रों के मुताबिक खबर मिली है कि Chitra Tripathi ने आज तक से इस्तीफा दे दिया है हालांकि अभी तक इस बारे में कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज ज्वाइन किया है अब देखना ये है कि क्या सच में ये खबर सच है या सिर्फ अफवाह है।
इसे भी पढ़ें – Vettaiyan Movie Box Office Collection: 30 साल बाद एक साथ पर्दे पर आए अमिताभ बच्चन और रजनीकांत, जानिए वेट्टैयान ने कितना कमाया