Today Wheat Price: बीते कुछ हफ्तों से बाजार में गेंहू के रेट में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है और ऐसे में व्यापारियों और खरीदारों को ये जानना बेहद जरूरी है कि आखिर आज किस राज्य में गेंहू का भाव क्या है, किस मंडी में गेंहू सस्ता है और किस मंडी में गेंहू मंहगा है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेंहू का भाव उसकी मांग, खपत, सीजन और सरकार के नीतियों द्वारा तय किया जाता है। इसीलिए हमने नीचे आपको बताया है कि देश के प्रमुख मंडियों में आज गेंहू का क्या रेट है ताकि देश के सभी किसान भाई अनाज मंडी में अपने गेंहू अच्छे दामों में बेंच सकें तो आइए देखते है।

उत्तर प्रदेश में आज गेंहू का भाव क्या है?
अगर बात करें उत्तर प्रदेश के अनाज मंडियों में गेंहू के रेट की तो आज उत्तर प्रदेश में आज गेंहू का सरकारी भाव 2230 से लेकर अधिकतम 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं अगर उत्तर प्रदेश के प्रमुख अनाज मंडियों की बात करें तो लखनऊ में आज गेंहू का रेट 2640 रुपये प्रति क्विंटल है, प्रयागराज में 2730 रुपये प्रति क्विंटल है, वहीं उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी रायबरेली में आज गेंहू की कीमत 2651 रुपये प्रति क्विंटल है।
मध्य प्रदेश में आज गेंहू का रेट क्या है?
अब अगर मध्य प्रदेश के अनाज मंडियों में गेंहू के भाव की बात करें तो आज मध्य प्रदेश में गेंहू का सरकारी रेट 2,275 रुपये प्रति क्विंटल है, मध्य प्रदेश के मुख्य अनाज मंडी के भाव की बात करें तो इंदौर में आज गेंहू का रेट 2,850 रुपये प्रति क्विंटल है, मंदसौर में आज गेंहू की कीमत 2651 रुपये प्रति क्विंटल है, नीमच मंडी में गेंहू का भाव 2838 रुपये प्रति क्विंटल है।
बिहार में आज गेंहू का भाव क्या है?
बिहार में आज अनाज मंडी में गेहूं का सरकारी रेट ₹2825 रुपये प्रति क्विंटल है, अगर बिहार के प्रमुख अनाज मंडी में गेंहू के रेट की बात करें तो मुजफ्फरपुर अनाज मंडी में आज गेंहू का भाव 2560 से 2680 रुपये प्रति क्विंटल के बीच है, पटना में आज गेंहू की कीमत 2800 रुपये प्रति क्विंटल, जो कि सबसे अधिक है, शेखपुरा में आज गेंहू का भाव 2725 रुपये प्रति क्विंटल है।
हरियाणा में आज गेंहू का रेट क्या है?
हरियाणा में आज गेहूं का सरकारी रेट ₹2306.98 रुपये प्रति क्विंटल है, हालांकि हरियाणा के अलग अलग अनाज मंडी में गेंहू का प्राइज अलग अलग है, जैसे – आज हिसार में गेंहू का रेट ₹2300 रुपये प्रति क्विंटल है, भिवानी मंडी में आज गेंहू का रेट ₹2,275 प्रति क्विंटल है, सोनीपत अनाज मंडी मे आज गेंहू का रेट ₹2,275 प्रति क्विंटल है।
दिल्ली में आज गेंहू का रेट क्या है?
अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली में आज गेहूं का सरकारी रेट ₹2600 से ₹3075 प्रति क्विंटल के बीच है, वहीं दिल्ली के अलग अलग अनाज मंडी में गेंहू के रेट की बात करें तो नजफगढ़ मंडी में आज गेंहू का रेट ₹2435 प्रति क्विंटल है, नरेला मंडी में गेंहू की कीमत ₹2534 रुपये प्रति क्विंटल है।
पंजाब में आज गेंहू का भाव क्या है?
पंजाब में आज गेंहू का रेट ₹2320 रुपये प्रति क्विंटल है, वही अगर पंजाब के प्रमुख अनाज मंडी में आज के गेंहू के रेट की बात करें तो मोगा में आज गेंहू ₹2130 रुपये प्रति क्विंटल है, अमृतसर में आज गेंहू की कीमत ₹2280 रुपये प्रति क्विंटल है वहीं पटियाला में गेंहू का भाव ₹2000 रुपये प्रति क्विंटल है।
राजस्थान में गेंहू का रेट क्या है?
राजस्थान में आज गेंहू का रेट ₹3200 प्रति क्विंटल है वही अलग अलग मंडी में गेंहू का रेट भी अलग अलग है जैसे कोटा में आज गेंहू का भाव ₹2890 प्रति क्विंटल है, अलवर में आज गेंहू का रेट ₹2730 प्रति क्विंटल है तो वहीं जोधपुर के मंडोर मंडी में आज गेंहू का रेट ₹2800 से ₹3200 प्रति क्विंटल है।
इसे भी पढ़ें