Top 7 Government Schemes For Farmers: भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां बहुत बड़ी आबादी का जीवन खेती पर ही निर्भर होता है। साथ हीं भारत की अर्थव्यवस्था पर कृषि का भी अहम भूमिका है। किसान भी अपने फसलों को उपजाने जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। केंद्र सरकार द्वारा भी किसानों को मदद करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। इस इन योजनाओं के मदद से किसान खेती अच्छे तरीके से कर पाते हैं।
सरकार किसानों को इन योजनाओं के मदद से लोन, सब्सिडी, इंसेंटिव, फसल बीमा जैसे सुविधा प्रदान करती है। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Top 7 Government Schemes For Farmers के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। अगर आप भी भारत में कृषि संबंधित चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को पढ़े।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
पृथ्वी पर लगातार पानी की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana शुरू किया गया है। इस योजना के द्वारा केंद्र सरकार किसानों को सिंचाई करने के लिए, पानी की बर्बादी को कम करने के लिए और पानी के सही उपयोग करने वाले तकनीक को अपनाने के लिए प्रेरित करती है। बहुत बार खराब मौसम के चलते किसानों को काफी नुकसान हो जाता था लेकिन Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana के अंतर्गत अब किसानों को इस समस्या से छुटकारा मिल गया है। इस योजना के बाद किसानों को अब अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए सोचने की जरूरत नहीं है।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना
देश में बहुत ऐसे किस होते हैं जिनके पास ज्यादा पैसा नहीं होता है जिसके चलते वह अपने खेतों की अच्छे से ध्यान नहीं रख पाते हैं और उनका नुकसान हो जाता है। ऐसे में Kisan Credit Card Scheme के द्वारा किस सरकार से ₹3,00,000 तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह लोन चुकाने की अवधि 5 साल तक होती है। Kisan Credit Card Scheme के मदद से फसल कटाई करने के बाद आने वाले खर्च और खेती संबंधित हर प्रकार की कार्यों को किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
देश में मौजूद आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सरकार के द्वारा प्रतिवर्ष ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इन पैसों के मदद से किसान अपनी छोटी-मोटी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। सरकार द्वारा यह राशि हर साल 2000 – 2000 करके तीन किस्तों में दिया जाता है। मौजूद समय में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ तकरीबन 8 करोड़ किसानों को दिया जा रहा है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
किसानों के लिए यह सबसे लाभदायक योजना माना जाता है क्योंकि Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत सभी किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। फसलों की बीमा करने के बाद बाढ़ और सुखा जैसी आपदाओं से होने वाले आर्थिक नुकसान से बचा जा सकता है। इस योजना के अंतर्गत किसान काफी कम प्रीमियम देकर फसल का बीमा कर सकते हैं, जिसके चलते किसानों की आए स्थिर होती है। Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana के लिए आधार कार्ड, जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक अकाउंट जैसी दस्तावेजों की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़े: बेटियों के लिए मोदी सरकार की ये 7 योजनाएं, घर बैठे उठाएं लाभ
कृषि सखी योजना।
हमारे देश में खेती सिर्फ पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाएं भी करती है ऐसे में सरकार द्वारा महिला किसानों के लिए Krishi Sakhi Yojana शुरू किया गया है। Krishi Sakhi Yojana के अंतर्गत सभी पात्रों उम्मीदवारों को कृषि सखी के रूप में ट्रेनिंग दिया जाएगा और ट्रेनिंग के साथ सभी कृषि सखी महिलाएं हर साल ₹60000 से लेकर ₹80000 तक की अतिरिक्त कमाई कर पाएंगे। Krishi Sakhi Yojana के तहत सरकार द्वारा ट्रेनिंग पूरा होने के बाद महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जाएगा।
पीएम किसान मानधन योजना
भारत में बहुत से ऐसे भी किसान है जिनके पास ज्यादा खेत नहीं है, जिसके चलते उनकी आमदनी काफी कम होती है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा पीएम किसान मानधन योजना को शुरू किया गया है, जिसके अंतर्गत छोटे और सीमित किसानों को बुढ़ापे के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। PM Kisan Maandhan Yojana का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जिनके पास दो हेक्टेयर या इससे कम जमीन है।
PM Kisan Maandhan Yojana के अंतर्गत किसानों को 60 साल का उम्र होने के बाद हर महीने ₹3000 की पेंशन दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 42 साल तक उम्र के हिसाब से ₹55 से लेकर ₹200 तक का मासिक अंशदान देना होता है, जिसके बाद उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाता है।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना।
भारत में अब सौर ऊर्जा पर काफी ज्यादा जोर दिया जा रहा है, इसके चलते अब सभी क्षेत्रों में सूर्य ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाने लगा है। कृषि में भी सूर्य ऊर्जा का इस्तेमाल करके कई सारे कार्यों को किया जा सकता है, इसी के चलते प्रधानमंत्री कुसुम योजना को शुरू किया गया है। Pradhan Mantri Kusum Yojana के अंतर्गत किसानों को सोलर पंप खरीदने के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 30- 30 प्रतिशत तक का सब्सिडी दिया जाता है। वही बाकी का 30% भुगतान के लिए किसानों को लोन की सुविधा मिलती है। इस हिसाब से किसानों को Pradhan Mantri Kusum Yojana में सिर्फ 10 फ़ीसदी खर्च ही देना होता हैं।
निष्कर्ष:
हमारे देश में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर किसानों की जरूरत को देखते हुए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है। इन योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपने जरूर को पूरा कर पाते हैं। ऐसे में आज के इस लेख के द्वारा हमने आपको Top 7 Government Schemes For Farmers In Hindi के बारे में विस्तार से बताया है। अगर आप भी इन योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पढ़े। उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए धन्यवाद।
इसे भी पढ़े: छात्रों के लिए खास हैं ये 7 सरकारी योजनाएं, आपका सपना पूरा करने में मिलेगी मदद