क्या सुनीता विलियम्स को धरती पर आने के लिए 2025 तक का इंतजार करना पड़ेगा या नासा सुनीता को धरती पर कभी नहीं वापस ला पाएगा यह सवाल इसलिए भी है क्योंकि कहा जाता है नासा दुनिया के सबसे बड़े रिसर्च सेंटर में से एक है कहा जाता है कि स्पेस में नासा के लिए कुछ करना असंभव नहीं है फिर सुनीता विलियम्स को धरती पर वापस लाने में नासा इतनी देर क्यों कर रहा है सवाल यह भी है कि अगर 2025 तक सुनीता और उनके साथी धरती पर आते हैं तो क्या वह बेहद कमजोर नजर आएंगी
लंबे समय तक स्पेस में रहने के प्रभाव
इसरो के पूर्व साइंटिस्ट डॉक्टर विनोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 2022 में नेचर मैगजीन में कनाडा की एक रिसर्च छपी थी जिसमें ओटावा यूनिवर्सिटी की इस स्टडी में कहा गया कि अंतरिक्ष में रहने के दौरान एस्ट्रोनॉट्स के शरीर की 50 फीसदी लाल रक्त कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं और मिशन के चलने तक ऐसा हो रहता है यानी शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसके अलावा अंतरिक्ष में रहने के दौरान यात्रियों की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों में कैल्शियम की कमी हो जाती है धरती पर लौटने के बाद अंतरिक्ष यात्री कमजोर और थका हुआ महसूस करते हैं
इसे भी पढ़ें : रोहित शर्मा IPL 2025 में करेंगे पंजाब की कप्तानी
क्या सुनीता वापस धरती पर आयेगी
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इसी साल 5 जून को स्पेस में आठ दिनों के लिए गई थी लेकिन उनके अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के वजह से यह समय बढ़ता गया और अब सुनीता विलियम को अंतरिक्ष में करीब दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन सुनीता की धरती पर वापसी कब होगी और क्या सुनीता विलियम्स जिंदा आयेगी भी या नही इस बात का पुख्ता जवाब किसी के पास नहीं है
इसे भी पढ़ें : रोहन जेटली बनेगें BCCI के नए सचिव
फरवरी में धरती पर आयेगी सुनीता विलियम्स
वैज्ञानिकों का कहना है कि सुनीता और उनके साथी बुच की धरती पर वापसी फरवरी 2025 तक कही संभव है हालांकि यह समय और भी बढ़ सकता है इस खबर पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं