Ration Card New Update: केंद्र सरकार राशन कार्ड के माध्यम से देश के सभी आर्थिक रूप से कमजोर या गरीब परिवारों को फ्री में राशन उपलब्ध कराती है अभी हाल में भारत सरकार ने एक ऐसी घोषणा की है जिसके तहत आपका राशन कार्ड भी बंद हो सकता है दरअसल यह घोषणा खासतौर पर बिहार राज्य के लिए की गई है जिसमें बिहार के लगभग दो करोड़ लोगों का राशन कार्ड बंद किया जा सकता है अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और बिहार राज्य से है और आप चाहते हैं कि आपका राशन कार्ड न बंद होगा और आपका राशन कार्ड सूची में नाम बना रहे तो आज की यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।
बिहार के इन जिलों में बंद होंगे करोड़ों राशन कार्ड
बिहार राज्य में करीब 2 करोड़ लोग राशन कार्ड धारक है और इन 2 करोड़ राशन कार्ड के जरिए करीब 8 करोड़ से अधिक लोग इसका लाभ ले रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार ने जारी दिशा निर्देश में ये साफ कर दिया है कि अभी तक जिन भी राशन कार्ड धारकों का केवाईसी नहीं हुआ है 31 दिसंबर के बाद उन सभी धारकों का राशन कार्ड बंद कर दिया जाएगा एवं राशन कार्ड धारक का नाम भी सूची से हटाया जा सकता है
केंद्र सरकार की इस निर्देश से बिहार के करीब 38 जिले में रहने वाले करोड़ परिवार प्रभावित होंगे जिसमें सिवान सीतामढ़ी और किशनगंज जैसे जिलों में सबसे अधिक राशन कार्ड बंद होगा, इसके साथ मुजफ्फरपुर, भोजपुर और दरभंगा जिले में करीब 31% तक राशन कार्ड बंद होने की संभावना है।
Ration Card New Update से प्रभावित जिले की सूची
क्रमांक | जिला का नाम |
---|---|
1 | अररिया |
2 | अरवल |
3 | औरंगाबाद |
4 | कटिहार |
5 | किशनगंज |
6 | कैमूर |
7 | खगड़िया |
8 | गया |
9 | गोपालगंज |
10 | जमुई |
11 | जहानाबाद |
12 | दरभंगा |
13 | नवादा |
14 | नालंदा |
15 | पटना |
16 | पश्चिमी चम्पारण |
17 | पूर्णिया |
18 | पूर्वी चम्पारण |
19 | बक्सर |
20 | बाँका |
21 | बेगूसराय |
22 | भागलपुर |
23 | भोजपुर |
24 | मधुबनी |
25 | मधेपुरा |
26 | मुंगेर |
27 | मुजफ्फरपुर |
28 | रोहतास |
29 | लखीसराय |
30 | वैशाली |
31 | शिवहर |
32 | शेखपुरा |
33 | समस्तीपुर |
34 | सहरसा |
35 | सारन |
36 | सीतामढ़ी |
37 | सीवान |
38 | सुपौल |
:- HSRP Number Plate Online: 5 मिनट में फोन से बुक करें अपना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
केवाईसी न करवाने के कारण बंद होगा राशन कार्ड
केंद्र सरकार ने 2 महीने पहले से ही केवाईसी के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी थी देश में अभी तक करीब 50 करोड़ से अधिक लोगों ने अपना केवाईसी पूरा करवा लिया है लेकिन बिहार के इन जिलों में अभी तक केवाईसी की प्रक्रिया शुरू ही नहीं की गई है और जिन लाभार्थियों ने अभी तक अपना केवाईसी नहीं करवाया है सरकार उन्हें अनुपस्थित या मृत मानकर उनका राशन कार्ड निरस्त कर देगी, इसलिए अगर अभी तक अपने अपना राशन कार्ड अपडेट नहीं करवाया है तो जल्दी से अपने कोटेदार से संपर्क करें।